महिला चिकित्सक की नर्सिंग होम में मौत, गलत इंजेक्शन का आरोप

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सरकारी अस्पताल में संविदा पर कार्य कर रही महिला चिकित्सक प्रियंका पाण्डेय की बुधवार को नगर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मौत हो गयी। चिकित्सक के परिजनों ने नर्सिंग होम में गलत इंजेक्शन के कारण मौत का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी मौके पर पहुंच कर मामले को निबटाने में जुटे हैं।

फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी संविदा चिकित्सक प्रियंका पाण्डेय को आज दोपहर पेट मे दर्द की शिकायत पर उसकी सास आवास विकास चौराहा स्थित निजी नर्सिंग होम सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां पर उनका इलाज अस्पताल में तैनात ईएमओ डा. सत्यपाल ने किया। दर्द तेज होने के कारण उनको  इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद बमुश्किल पांच मिनट के भीतर प्रियंका की तीन झटकों के बाद मौत हो गयी।

प्रयंका की मौत के साथ ही उसके साथ आये परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रियंका के पति डात. पुनीत पांडेय लखनऊ में स्वयं एक निजी नर्सिंग होम चलाते हैं। प्रियंका के पिता प्रमोद दुबे केंदीय विद्यालय के शिक्षक हैं।

सिटी अस्पताल के डा. विपुल अग्रवाल ने बताया कि मरीज को दर्द के कारण डायनापार इंजेक्शन लबाया गया था। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन हमारे कपाउंडर ने मरीज के “हिप” पर लगाया था।