कांग्रेसी महिलाओं ने दुष्कर्म के ठंडे पड़ गए मामले में आग सुलगाई

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कांग्रेस पार्टी की महिला नेताओं ने युवती के साथ दुष्कर्म के ठंडे पड़े मामले में कार्रवाई किये जाने को लेकर पैरवी की तथा कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है|

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता मिश्रा, सेवा दल की जिलाध्यक्ष मंजू चतुर्वेदी, जानकी शुक्ला, लक्ष्मी देवी, राजरानी पुंडीर आदि महिलाओं व पुरुषों ने पीड़ित युवती के साथ पुलिस अधीक्षक ओपी सागर से भेंट की और उनसे दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करवाए जाने को कहा| पीड़ित युवती ने शिकायती पत्र दिया जिसमे मोहम्दाबाद कोतवाली पुलिस पर कोई कार्रवाई न किये जाने की आरोप लगाते हुए कलमबंद बयान कराये जाने की भी मांग की गई|

एसपी श्री सागर ने बताया कि घटना झूंठी पायी गई है तथा डाक्टरी परीक्षण में दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुयी है| यह सुनते ही महिला नेता भड़क गईं| उन्होंने आरोप लगाया कि डाक्टरी परीक्षण सही नहीं किया गया है| दुष्कर्म आरोपी महंत सुशील दुबे को शातिर अपराधी बताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की|

महिला नेताओं ने पुलिस कर्मियों पर रुपये लिए जाने के कारण कार्रवाई न किये जाने का आरोप लगाया| इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हुयी| इससे पूर्व पीड़ित युवती ने अपर जिलाधिकारी सुशील श्रीवास्तव से भेंटकर कार्रवाई किये जाने की फ़रियाद की| एडीएम ने कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया|