गंगा में नरौरा से और छोड़ा गया पानी, रामगंगा 15 सेमी. बड़ी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश की विशाल नदी गंगा नदी प्रतिदिन और तेजी से उफान मार रही है| गंगा के तेवर को देखते हुए ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं|

नरौरा बाँध से आज सुबह ६ बजे तक अतिरिक्त 73184 क्यूसिक पानी चल रहा था| १० बजे के बाद बढ़कर 76922 क्यूसिक पर पहुँच गया| बीते दिन की अपेक्षा गंगा में पानी 12772 क्यूसिक और छोड़ा गया है| उधर रामगंगा भी तेजी से अपने तेवर दिखा रही हैं | रामगंगा का जलस्तर 15 सेमी बढ़कर 135.15 सेमी पर पहुँच गया|

बीते दिन रामगंगा 135.00 सेमी पर थीं| नरौरा कंट्रोल रूम से बताया गया कि बाँध में पानी बढ़ने पर गंगा में छोड़ दिया जाता है और उसी समय उसकी मात्रा रिकार्ड की जाती है|