वर्षा व आकाशीय बिजली के कहर से वृद्ध की मौत, 5 घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीती रात शुरू वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली कड़कती रही| जिसके कहर से एक वृद्ध की मौत हो गई तथा ५ ग्रामीण घायल हो गये| गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

कचहरी में दिबाकर बाजपेयी के होटल का आज सुबह कमरा ढह जाने से वर्तन व फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए| बाहर भट्टी के पास मौजूद होने के कारण नौकर बाल बाल बच गए|

थाना कमालगंज के ग्राम समदपुर निवासी ७० वर्षीय भारत सिंह लोधे राजपूत आज सुबह गाँव के बाहर अपने ही खाली पड़े खेत में शौंच करने गए थे| वही गिर जाने से उनकी मौत हो गयी| जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो तलाश करने पर मृत मिले| परिजनों ने कहा कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भारत सिंह की मौत हुई है|

तहसील सदर के क़ानून गो रामदत्त गौतम ने लेखपाल रमेश बाबू, मुरारी लाल गुप्ता के साथ जाकर जांच-पड़ताल की| श्री गौतम ने बताया कि मृतक के शरीर पर बिजली से झुलसने का कोई निशान नहीं है| मौत का कारण पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा लेकिन परिजन पीएम कराने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं|

कानूनगो ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम अमानाबाद में मकान गिरने से एक व्यक्ति के दोनों पैर टूट गए है| लेखपाल प्रेम नारायण मिश्रा को जांच के लिए भेजा है| मकान में दबने से ग्राम महमदपुर अचला निवासी मोहम्मद मोह्सिल की ४० वर्षीय पत्नी हदीसा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गई| उन्हें लोहिया अस्पताल से रिफर कराकर कानपुर ले जाया गया|

थाना मेरापुर के ग्राम नौली में बीती रात दिनेश का मकान की दीवार गिरने से उनकी ३२ वर्षीय पत्नी किताब श्री, १५ वर्षीय पुत्र अमित व ७ वर्षीय पुत्री चांदनी घायल हो गयी| जिनको मध्यरात्रि के बाद लोहिया अस्पताल ले जाया गया|