भांजे से विवाद में छात्रा ने जहर खाकर जान दी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बहनोई के यहाँ भांजे से विवाद हो जाने पर छात्रा ने जहर खा लिया| जिसकी उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई|

लबली थाना शमसाबाद के ग्राम अलेपुर निवासी रामदास लोधी की १३ वर्षीय पुत्री थी| वह बीते माह से जिला एटा थाना अलीगंज के ग्राम विजैधेपुर निवासी बहनोई अजब सिंह के यहाँ रह रही थी| आज सायं १० वर्षीय भांजे किशन से विवाद हो जाने पर उसने जहर खा लिया| हालत बिगडने पर रात ८ बजे उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया| थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया|

लबली के मरने पर उसकी बहन केसवती आदि महिलायें बुरी तरह बिलखती रहीं| केसवती ने बताया कि वह खेत पर मूंगफली खोद रही थी| बेटे किशन से कपडे धोने के लिए साबुन को लेकर लबली से कहासुनी हो गई थी| तभी लबली ने जहरीला पाउडर खा लिया| लबली कक्षा ६ में पढती थी|