41 हजार की नकदी के साथ 9 जुआरी गिरफ्तार

0
132

फर्रुखाबाद:(मोह्म्मदाबाद) पुलिस जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को 41 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया| पुलिस आरोपियों ने पूछतांछ कर रही है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की इटावा-बरेली हाई-वे पर आबंतीबाई नगर स्थित मोहन प्रेशर के पीछे खेत में कुछ लोग बड़ा जुआ खेल रहे है| सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी| पुलिस ने मौके से 41 हजार रूपये, दो ताश की गड्डी बरामद कर ली| इसके साथ ही आजाद नगर निवासी पवन कुमार पुत्र प्रवेश कुमार, दिनेश कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी किदवई नगर, राजीव नगर निवासी आशीष कुमार पुत्र अवधेश, अभय कुमार पुत्र राजेन्द्रसिंह निवासी आबंतीबाई नगर, इकलाख पुत्र इलियास निवासी शिवाजी नगर, अशिन्द्र पुत्र रामप्रवेश निवासी किदवई नगर, पवन कुमार पुत्र रामरतन निवासी राजीव नगर, रिषय कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी राजीव नगर, पप्पू शर्मा निवासी इंद्रा नगर को गिरफ्तार कर लिया|

पुलिस को मौके से 9 मोबाइल व चार ताश की गड्डी के साथ ही साथ 41 हजार रूपये भी मिले है|

[adrotate banner="2"]