गंगा मईया ने बचा दिया गुल होने से कुल का दीपक

Uncategorized

फर्रुखाबाद: हरदोई से गंगा स्नान करने आया युवक मनोज लापरवाही के कारण गंगा में डूब गया| लेकिन गंगा मईया ने ही कुल का दीपक गुल नहीं होने दिया|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना हरपाल के ग्राम मुचिया निवासी राम कृपाल का १५ वर्षीय पुत्र मनोज आज सुबह ८ बजे अपनी छोटी बहन गीता के साथ गंगा स्नान करने घटियाघाट पहुंचा| वह गंगा नहाते समय पैर फिसल जाने से गहराई में जाने से डूब गया|

युवक के गंगा में डूबते ही गीता बुरी तरह रोने लगी जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी| नाविकों ने उसे तलाश किया| आखिर में एक फ़ौजी गोता लगाकर उसे ढूँढने में कामयाब रहा|

ग्राम पंचायत न्यामतपुर ठाकुरान मुन्नू सिंह ने अपने वाहन से युवक को ले जाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| सूचना मिलने पर उसकी माँ रामवती अस्पताल पहुँच गयी जो अपने इकलौते बेटे के बच जाने पर गंगा मईया को दुआएं देती रही| महिला ने बताया कि उसकी एकमात्र ही बेटी है| मैंने दोनों को गंगा स्नान आने से मना किया था लेकिन यह जिद करके यहाँ चले आये थे|