वर्षा के कारण हुए संघर्ष में 5 ग्रामीण घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: निरंतर हो रही वर्षा के कारण चारों ओर जलभराव एवं नाले बंद हो जाने की समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं| इसी बात को लेकर हुए संघर्ष में पांच ग्रामीण घायल हो गए|

यह घटना थाना शमसाबाद के ग्राम बरई में हुयी| सत्याकिशोर पाल ने अभी हाल में मकान का निर्माण कराया| निरंतर वर्षा होने से नाली बंद हो गयी और गंदा पानी पड़ोसी रूपलाल के घर में भर गया| रूपलाल ने अपने भतीजे सत्यकिशोर को नाली साफ़ करवाने को कहा| इसी बता को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले|

हमले में सत्यकिशोर उनके भाई ब्रजकिशोर, सुखलाल व उनके पुत्र जसवंत व राजकुमार घायल हो गए| पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर पांचो घायलों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|