कांग्रेस व महान दल का गठबंधन 23 जून को खिलाएगा नया गुल

Uncategorized

मधुर मिलन गेस्ट हाउस की सभा में आयेंगी रीता बहुगुणा

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस व महान दल का गठबंधन हो गया है| इस नए गठबंधन के रिश्ते २३ जून को ११ बजे महान दल द्वारा मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित विशाल जन सभा में देखने को मिलेंगे जिसमे कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी प्रमुख रूप से भाग लेंगी|

विधान सभा चुनाव से पूर्व पार्टी की एक बार और ताकत दिखाने के लिए विशाल जन सभा का आयोजन किया है| जिसमे खासकर रीता बहुगुणा को बुलाया गया है|

बाईपास कुयीयाँ बूट स्थित महान दल के जिला कार्यालय पर आज पत्रकारों को जन सभा की तैयारियों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य ने जानकारी दी कि सभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम चंद्र खरवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य आदि पदाधिकारी भाग लेगें|

जिलाध्यक्ष ब्रज नंदन शक्य ने जनपद वासियों से भारी संख्या में पहुंचकर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के विचारों को सुनने की अपील की| वार्ता के दौरान राष्ट्रीय सचिव कालीचरन कुशवाह, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मौर्य, मीना शाक्य, रचना कुशवाह, सर्वेश शाक्य, प्रताप सिंह शाक्य, राजकिशोर सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे|