फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर के भीतर जुआ होते पुलिस ने 19 जुआरियों को दबोच लिया| पुलिस के अचानक आनें से हड़कंप मच गया| पुलिस को जुए की फड़ से लाखों की नकदी भी बरामद हुई है| पुलिस नें सभी को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी कल्लू कटियार के घर बड़ा जुआ होनें की जानकारी पुलिस को मिली| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी| अचानक पुलिस आया देख जुआरियों में हड़कंप मच गया| पुलिस ने मौके से लगभग 19 लोगों को मौके पर दबोच लिया| पुलिस को मौके से लगभग लाखों रूपये बरामद होनें की जानकारी मिली|
एक दर्जन बाइकें व एम्बुलेंस पकड़ी
पुलिस को मौके से लगभग एक दर्जन बाइकें तो बरामद हुई और एक एम्बुलेंस भी पुलिस नें कब्जे में लिया है | पुलिस की अचानक दबिश से आस-पास भीड़ लग गयी| जुआ की हार-जीत के पैसे का लेंन-देन डिजिटल माध्यम से भी किये जानें की जानकारी सूत्रों नें दी है|
डेढ़ साल से हो रहा था जुआ, पुलिस को नही हुई भनक!
सूत्रों की मानें तो मकान में लगभग डेढ़ साल से जुए की फड़ सज रही थी| लेकिन डेढ़ साल तक पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी| थाना, चौकी, बीट सिपाही, खुफिया तंत्र की आंखों में धूल झोकी जाती रही | थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार ने बताया कि दबिश में 19 जुआरियों और लगभग 3 लाख की नकदी, 21 फोन बरामद हुई है| जाँच की जा रही है|
बड़ी खबर: घर के भीतर सजी थी जुए की फड़, 19 को दबोचा, लाखों की नकदी भी बरामद
RELATED ARTICLES