Friday, April 18, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSदृष्टि सुधारण के बिना लोक की शुद्धता पर विचार व्यर्थ

दृष्टि सुधारण के बिना लोक की शुद्धता पर विचार व्यर्थ

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हिंदी साहित्य भारती जिला इकाई के द्वारा वरिष्ठ भाजपा डॉ. प्रभात अवस्थी की पुस्तक लोकदृष्टि की समीक्षा कार्यक्रम को रस्तोगी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमे हिंदी और हिंदी साहित्य विषय पर चर्चा हुई|
कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ सरस्वती वंदना श्रीमती प्रीति पवन तिवारी द्वारा प्रस्तुत की गयी| प्रसिद्ध कवित्री स्मृति अग्निहोत्री द्वारा भगवान राम का स्तुति गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्वाषा ऋषि आश्रम पांचाल घाट के महंत ईश्वर दास महाराज (ब्रह्मचारी) द्वारा की गई। पुस्तक लोक दृष्टि की समीक्षा प्रसिद्ध समीक्षक डॉक्टर कृष्णकांत अक्षर “चिति” की व्याख्या करते हुए उसके शास्त्रीय महत्व की चर्चा की| पूर्व विभाग अध्यक्ष हिंदी, दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए पुस्तक की कमियों को भी इंगित किया और भाषाई स्वतंत्रता की ओर ध्यान आकृष्ट किया। प्रोफेसर डॉक्टर रामबाबू मिश्रा रत्नेश जिला अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती ने कहा कि विचार गहन मंथन के बाद ही शब्द के रूप में प्रकट होता है । डॉ. मधुबाला अवस्थी ने लोकदृष्टि एक चेतना है, हिंदी संबंधो को साधती है, पर विस्तार से चर्चा की। प्रसिद्ध समीक्षका डॉ. शशि किरण सिंह प्राचार्य ने कहा की लोक चिंतन के बिना लोक साधना संभव नहीं। पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रवींद्र शुक्ल ने पुस्तक समीक्षा करते हुए लोक जीवन महत्व पर प्रकाश डाला| कि जब तक दृष्टि सुधारण नहीं होगा तब तक लोक की शुद्धता सुधार पर विचार करना व्यर्थ है। साथ ही उन्होंने भारत पर आगामी संकटों की तरफ भी ध्यानाकर्षण करते हुए एकात्मता के सूत्र से भारत की संस्कृति को बचाना है। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ संतोष कुमार पांडे जी ने किया।
डॉ .श्रीराम निवास शुक्ल पूर्व निदेशक राजभाषा भारत सरकार, डॉ, पंकज सिंह अपर आयुक्त जीएसटी उत्तर प्रदेश, हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ. अमरनाथ दुबे, प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी, डॉक्टर शशि प्रभा अग्निहोत्री, पूर्व प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ पीडी शुक्ला, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रवीन मिश्र, अर्चना मिश्रा, सरस्वती वर्मा, अर्चना अवस्थी, डॉ प्रज्ञा दीक्षित, प्रवीन कटियार, अनुराग अग्रवाल,संजय गर्ग, प्रवीन पाल, पाल सेना जिलाध्यक्ष व बीजेपी नेता पंकज पाल, अनिल सिंह आदि रहे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments