Monday, April 14, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSहनुमान जन्मोत्सव पर हवन पूजन के बाद भंडारे

हनुमान जन्मोत्सव पर हवन पूजन के बाद भंडारे

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में जगह-जगह महाआरती कर विधि- विधान से हवन पूजा के बाद श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।
शनिवार को नगर में हनुमान जन्मोत्सव भक्तों ने धूमधाम से मनाया। नगर के विभिन्य स्थानों पर भक्तों में
सुबह से ही उत्साह था। हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हवनकुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर विश्व के कल्याण की कामना की। इसके बाद महाआरती कर भक्तों को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया। बाद में सभी जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं बच्चों, बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। आस-पास के युवा भंडारा परोसने में सहायता करते दिखाई दिए।

शहर के सातनपुर आलू मंडी गेट पर प्राचीन हनुमान मन्दिर पर भव्य हबन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया | जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ प्रसाद लेनें के लिए उमड़ी | पूजन में पंहुचे दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे और श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ पूजन कर भगवान हनुमान की आरती उतारी| श्रद्धालुओं नें जयकारे लगाये| जिससे माहौल भक्ति मय हो गया| महंत ईश्वरदास महाराज नें कहा की आज के युवा को भगवान हनुमान से प्रेरणा लेनें की जरूरत है| जिस
प्रकार से हनुमान के लिए कोई काम कठिन नही था| वह बलवीर होनें के साथ ही विनम्र भी थे| ठीक उसी प्रकार से आज के युवा को अपने शारीरिक बल के साथ ही इच्छाशक्ति को बढ़ानें और हर किसी के साथ विनम्र होनें की आवश्यकता है| इस दौरान राजन मिश्रा, सुनील कुमार, प्रशांत यादव,सिंटू यादव, दुर्विजय यादव, सुनील सक्सेना, संतराम, अरुण कुमार, अतुल मिश्रा, सूरज सिंह, भानू यादव, विवेक सक्सेना, जोगिन्द्र, कुलदीप कुमार, दिलीप चन्देल प्रधान. पाल सेना उपाध्यक्ष आशारामपाल, गोविन्द दुबे आदि नें व्यवस्था देखी| तिकोना पर भाजयुमो मंत्री अंकित तिवारी, आलोक तिवारी, पियूष दीक्षित आदि के द्वारा तिकोना पर भव्य विशाल भंडारा आयोजित किया गया| जहाँ महंत ईश्वर दास महाराज नें पूजन अर्चन किया| गुजंन बिहार कालोनी मानस पार्क सातनपुर मंडी में सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया| जिसमे आचार्य आखिलेश त्रिपाठी ने पाठ किया |
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा आशीष अग्रवाल, विजय अग्रवाल के नेतृत्व में हबन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया| यह आयोजन बड़े बूढ़े हनुमान मन्दिर अढतियान मोहल्ले में आयोजित हुआ| पीपल वाले बाला जी महाराज के परिसर में शनिवार को सुन्दरकांड पाठ और झांकी दर्शन कराये गये| भोलेपुर हनुमान मन्दिर पर भी भगवान हनुमान की भव्य पूजा अर्चना और आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया| हथियापुर में युवा काग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने भी प्राचीन हनुमान मन्दिर पर हबन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments