Monday, April 14, 2025
spot_img
HomeACCIDENTआंधी-बारिश में गिरी आकाशीय बिजली, 12 बीघा का गेंहू जला, ग्रामीण झुलसा

आंधी-बारिश में गिरी आकाशीय बिजली, 12 बीघा का गेंहू जला, ग्रामीण झुलसा

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) आंधी व तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाईयों की गेंहू की 12 बीघा फसल जलकर राख हो गयी| गेंहू की फसल में आग लगने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गयआकाशीय बिजली गिरनें से एक ग्रामीण झुलस भी गया| मौके पर दमकल नही पंहुची सकी|
थाना क्षेत्र के गूजरपुर पमारान निवासी राम प्रकाश भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष हैं | रामप्रकाश व उनके भाई ओम प्रकाश के 12 बीघा गेंहू की कटी फसल का ढेर खेत में लगा था| उसी ढेर से कुछ दुरी पर रामप्रकाश का भाई ओमप्रकाश चरपाई डालकर सो रहा था| अचानक तेज आंधी व तूफान के साथ बारिश आनें से आकाशीय बिजली गिरी | आकाशीय बिजली की चपेट में आनें से 12 बीघा गेंहू की फसल तो जली ही साथ ही पास लेटे ओमप्रकाश भी झुलस गये| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मीनू शाक्या ने मौके पर जाँच की| कुछ देर बाद बारिश होनें से आग बुझ गयी| उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किसानों को हुई क्षति का आंकलन कराकर लेखपाल को सहायता राशि देने के लिए निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments