फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आक्रामक कुतिया नें दो मासूम बच्चो को नोचकर लहुलुहान कर दिया| जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया| जिनका उपचार किया गया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला पटबा वाली गली पक्कापुल निवासी रामदास यादव की 14 वर्षीय पुत्री अंजली यादव मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में परचून दुकान से सामान लेनें गयी थी| उसी दौरान एक कुतिया नें अंजली पर हमला कर दिया| जिससे वह घायल हो गयी| वहीं मोहल्ला दिल्ली ख्याली निवासी राम गोपाल उर्फ कल्लू का 7 वर्षीय पुत्र अभिनव वर्मा भी घर के बाहर खेल रहा था| जहाँ उसी कुतिया ने अभिनव पर भी हमला बोल दिया| कुतिया के हमले से अभिनव भी बुरी तरह घायल हो गया| कुतिया के 24 घंटे में दो बच्चों को काटने से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गये| स्थानीय लोगों ने कुतिया को पकड़ने की मांग की है|
डीएम के आदेश का नही हुआ असर “
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें विगत दिनों नगर पालिका ईओ को नगर में बन्दर व आवारा कुत्तो को पकड़ने के लिए आदेश दिये थे| लेकिन अभी तक आदेश का असर देखनें को नही मिला| लिहाजा अभी तक कई लोग कुत्तों के हमले से घायल हो चुके है| वहीं फतेहगढ़ क्षेत्र के एक बालक की तो कुत्तो नें जान तक ले ली थी|
कुतिया नें दो मासूम बच्चो पर किया हमला, दहशत में बाशिंदे
RELATED ARTICLES