Monday, April 14, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSविद्यालयों की मनमानी पर लगाम लगानें के आदेश

विद्यालयों की मनमानी पर लगाम लगानें के आदेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह नें सरकारी व निजी विद्यालयों को आदेश जारी किये हैं| जिसमे उन्हें विद्यालयों के बाहर तय मानकों की पुस्तकों की सूची चस्पा करनी होगी| डीआईओएस नें आदेश में कहा कि कतिपय विद्यालय में परिषद द्वारा प्रदान की गई मान्यता के अतिरिक्त अबैधानिक रूप से अमान्य कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है| इसके अतिरिक्त निर्धारित मानक व पब्लिकेशन की पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों के माध्यम से शिक्षण कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया कि विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यालय को परिषद द्वारा प्राप्त मान्यता वर्ग, कक्षा,विषय (वित्तपोषित/स्ववित्त पोषित) का वर्षवार पृथक-पृथक उल्लेख करते हुये यू०डायस कोड के साथ बोर्ड या बैनर लगायें| इसके अलावा परिषद द्वारा निर्धारित मानकों की पुस्तकों की सूची विद्यालय के सूचना पट पर लगानें के आदेश दिये हैं| किसी भी स्थिति में यदि किसी भी विद्यालय या संस्था द्वारा अवैधानिक रूप से कक्षायें संचालित पायी जाती है अथवा किसी अन्य अमान्य प्रकाशकों की पुस्तकों का संचालन निजी स्वार्थ हेतु किया जाता है तो दोषी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं व नियमों के तहत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|
सोशल मीडिया पर भी हुआ विरोध
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी| जिसमे उन्होंने मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के जिलाधिकारी का आदेश पोस्ट किया था| जिसमे पुस्तकों की दर निर्धारित की गयी थी| पोस्ट में था कि जब भिडं प्रशासन कर सकता है तो फर्रुखाबाद में क्यों नही ?
इन स्कूलों को मानना होगा आदेश
समस्त राजकीय,अशासकीय सहा० प्रा०, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय यू०पी०बोर्ड, संस्कृत,सी०बी०एस०ई,आई०सी०एस०सी० बोर्ड |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments