फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस नें निजी स्कूलों पर हमला बोलते हुए कहा कि निजी स्कूल मनमानी पर उतारू हैं | यह लूटतंत्र का अड्डा बने हुए हैं| कांग्रेस नें राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा |
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि यूपी के सभी स्कूलों में नये सत्र का प्रारम्भ हो चुका है| यूपी के निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हैं| विद्यालय को लूट तंत्र का अड्डा बनाया गया है| वे सिर्फ मनमानी फीस वृद्धि कर रहें हैं| बल्कि अपनी बतायी गयी दुकानों से ही किताबें व यूनिफार्म मनमाने दामों पर खरीदनें के लिए अभिभावकों पर दबाब बना रहे हैं| इस दौरान पुन्नी शुक्ला, नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, वरुण त्रिपाठी, खालिद उस्मानी,वसीमुज्मा खां, संतोष गुप्ता, संदीप राजपूत , राजेन्द्र सिंह, सलमान अहमद आदि रहे|
निजी स्कूल बने लूटतंत्र के अड्डे, अभिभावक हो रहे परेशान
RELATED ARTICLES