फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दुर्घटना में बीते एक महीने पूर्व घायल हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरमौरा बांगर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की उपचार के बाद घर लौटने पर हालत बिगड़ गयी| परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला अंडडियाना में किराये के मकान में रह रहे 46 वर्षीय सनोज यादव अपने पिता साहब सिंह यादव की जगह पर नौकरी पर तैनात हुए थे | वह उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरमौरा बांगर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे| बीते लगभग एक माह पूर्व उनकी बाइक को नवाबगंज क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी थी| जिससे सनोज घायल हो गये थे| मिली जानकारी के मुताबिक तभी से सनोज का उपचार अस्पताल में चल रहा था| विगत कुछ दिन पूर्व ही वह घर पर आये थे| गुरुवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी रिंकी नें पति के शव का पोस्टमार्टम करानें से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चली गयी| बाद में पुन: परिजनों की सूचना नें आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए भेजा| मृतक की तीन पुत्रियां हैं| एक पुत्र 12 वर्षीय आगमन है| मृतक की मां रामबती बबना गांव की पूर्व प्रधान हैं।
दुर्घटना में घायल स्कूल कर्मचारी की मौत
RELATED ARTICLES