Thursday, April 24, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSपति की मौजूदगी में पत्नी की प्रेमी के साथ शादी

पति की मौजूदगी में पत्नी की प्रेमी के साथ शादी

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) कायमगंज तहसील परिसर में एक अजीब शादी देखने को मिली, जब एक पति की मौजूदगी में उसकी पत्नी का प्रेमी के साथ विवाह हुआ। जिसे देखने के लिए लोग मौके पर जमा हो गए। कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर खास निवासी वैष्णवी पुत्री यादराम का विवाह पटियाली थाना क्षेत्र निवासी भंवर सिंह के साथ वर्ष 2023 में हुआ था। विवाह के बाद से ही पति पत्नी के बीच लगातार विवाद बढ़ता रहा। पत्नी अधिक समय मायके में ही रहती थी। वैष्णवी का प्रेम प्रसंग अपने गांव के ही मनोज से चल रहा था। पति ने पत्नी को बुलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वैष्णवी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। पति भँवर सिंह ने वैष्णवी के परिजनों से बात की। जब पत्नी ने पति के साथ रहने से मना कर दिया और प्रेमी मनोज के साथ रहने की बात कही। आखिर पत्नी की माता व पति की मौजूदगी में वैष्णवी का विवाह प्रेमी मनोज के साथ तहसील परिसर में कर दिया गया। और वैष्णवी अपने प्रेमी मनोज के साथ खुशी खुशी अपनी नई ससुराल चली गयी। पति भंवर सिंह ने बताया कि मेरा विवाह दो साल पहले वैष्णवी के साथ हुआ था, लेकिन यह हमें छोड कर चली गयी थी।आज उसका दूसरा विवाह हुआ है।वहीं वैष्णवी की माता ने बताया कि मेरी बेटी की शादी हुई थी, लेकिन वह वहां खुश नही थी और वह रहती भी नही थी। आज हमने उसकी दूसरी शादी कर दी अब वह खुश रहेगी।वहीं वैष्णवी ने बताया कि मेरी शादी दो साल पहले हुई थी कुछ कारण थे कि हम रहना नही चाहते थे और वह हमको रखना नही चाहते थे, आज मेरी शादी दूसरी हुई और मेरी माता की रजामंदी से हुई है हम इस शादी से खुश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments