फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पुलिस नें प्रेमी युगल का विवाह थानें में करा दिया| इसके बाद परिजनों के साथ मन्दिर में भी फेरे लिए गये|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी विजय सिंह बीते लगभग 6 माह पूर्व दिल्ली में नौकरी करता था| उसी दौरान उसका सबीना नाम की मुस्लिम महिला से प्यार हो गया | महिला विजय सिंह के साथ उसके गाँव आ गयी| जहाँ वह विजय सिंह के साथ रह रही थी| विगत कुछ दिनों से घर में सबीना का विवाद विजय सिंह की माँ कुसमा व बहन ज्योति से होनें लगा था| विवाद ज्यादा बढने पर सबीना उर्फ सुमन ने किसान यूनियन नेताओं के साथ थानें पंहुचकर जानकारी दी| जिसके बाद सुमन का विजय सिंह का विवाह थानें में ही कराया उसके बाद युवक के परिजनों नें हबन पूजन के साथ विवाह सम्पन्न कराया|