Friday, April 18, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSभाजपा विकासवादी व राष्ट्रवादी सोच के साथ कर रही देश का नेतृत्व

भाजपा विकासवादी व राष्ट्रवादी सोच के साथ कर रही देश का नेतृत्व

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के आवास-विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपा की स्थापना एवं उसके संगठनात्मक विस्तार पर आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन का कार्यक्रम संपन्न हुआ| जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा नें की|
मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ| जिसमें प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल मिश्रा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया| भाजपा की स्थापना से लेकर उसके विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गयी। प्रदेश संयोजक अनिल मिश्रा ने कहा भाजपा को बने हुए 45 वर्ष पूर्ण हुए हैं, देश में छह बार बीजेपी की सरकार बनी| भाजपा ने भारतीय राजनीति में एक नए युग का आगाज किया है| जहां एक और परिवारवाद वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का बोलबाला था, ऐसे समय में 1980 में बनी भाजपा ने विकासवादी और राष्ट्रवादी सोच के साथ देश का नेतृत्व करने का प्रण लिया। कांग्रेस की गलत विचारधारा जिसके कारण देश निरंतर पिछड़ा जा रहा था, 1975 में लगाया गया इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल जिसने भारतीय लोकतंत्र का गला घोट दिया| ऐसे समय में भाजपा के महापुरुष पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे लोगों ने संघर्ष करते हुए तानाशाही के खिलाफ बिगुल बजाने का कार्य किया| वर्तमान समय में भाजपा का संगठन गांव-गांव में स्थापित है| पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित है| जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी है, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व भाजपा के पास है| भाजपा आंदोलन से उठा हुआ एक राजनीतिक दल है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा भाजपा में ही भारत का भविष्य है| संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना,डा. रजनी सरीन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री डीएस राठौर, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता , वीर बहादुर पाल, राजकुमार वर्मा,संतोष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments