फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कोल्ड स्टोरेज की निर्माणाधीन छत पर सो रहे मजदूर की आधी रात में गिरकर घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उसे मृत घोषित किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसा में स्थित कोल्ड स्टोरेज है| जिस पर कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम अखई नगला निवासी प्रेम बाबू पुत्र वीर नंदन भी कोल्ड में मजदूरी कर रहा था| बीती रात प्रेम बाबू निर्माणाधीन कोल्ड की छत पर ही सो गया| आधी रात को वह पेशाब के लिए उठा और अचानक निर्माणाधीन छत के छज्जे के साथ 60 फीट नीचे आ गिरा| जिससे उसकी हालत खराब हो गयी| सूचना पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्या पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुची| पुलिस नें घायल को सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया| हालत गंभीर होंनें पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया | परिजन शव लेकर चले गये | थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया कि मामले में कोई लिखित जानकारी नही आयी है | तहरीर आनें पर जाँच की जायेगी|