Monday, April 14, 2025
spot_img
HomeCRIMEनाती नें मृत नानी के खाते से निकाल लिये 78 हजार, बैंक...

नाती नें मृत नानी के खाते से निकाल लिये 78 हजार, बैंक में हंगामा

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) लगभग 5 साल पूर्व जिस महिला की मौत हो गयी थी, उसके खाते से उसके ही पौत्र नें धोखाधड़ी से 78 हजार रूपये सास की मदद से निकाल लिये| जानकारी होनें पर मृतका खाताधारक की पुत्री नें हंगामा किया| मामले में पुलिस नें शिकायत मिलने पर दो को हिरासत में लिया है|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी रामकली पत्नी राजाराम की मौत विगत 2020 में ही हो गई थी| मृतका रामकली का खाता गनीपुर जोगपुर बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता हैं| जिसमे 78,000 जमा थे| सोनकली का एक पुत्र धर्मेंद्र और चार पुत्रियां थी| सभी की शादी हो चुकी थी| सोनकली की एक पुत्री कुसमा देवी निवासी ताजपुर मोहम्मदाबाद बैंक शाखा में अपने मां के खाते में पड़ी धनराशि को चेक करने पहुंची| लेकिन उसे पता चला की खाते से नकम गायब है| जिस पर महिला कुसमा बैंक में हंगामा करने लगी| शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह ने थाना पुलिस को सूचना दी| थाना पुलिस के कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार फोर्स के साथ बैंक पहुंचे| सीसीटीवी और बैंक रिकॉर्डिंग में पुलिस को पता चला कि पुत्री कुसमा के पुत्र सतेन्द्र सिंह ने अपनी सास वीरावती निवासी दौलतपुर व एक साथी के सहयोग से नानी के खाते से 78 हजार रूपये निकाले हैं| जिसके बाद सतेन्द्र नें 48,000 व सहयोग करनें वाले ग्रामीण नें 30 हजार रूपये लिये थे| पुलिस नें दो को हिरासत में लिया है|
थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया बैंक में फर्जी रूप से अंगूठा लगाकर महिला द्वारा अपने दामाद के सहयोग से पैसे निकाले गए हैं| और लड़के की मां ने बैंक में हंगामा किया और उसके लड़के ने अपनी सास के फर्जी तरीके से अंगूठा लगवा कर पैसे निकाले है| फिलहाल दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है| बैंक प्रबंधक से अगर तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments