Sunday, April 13, 2025
spot_img
HomeLUCKNOWप्रदेश मे पारा पहुँचा 40 के पार,लू का अलर्ट जारी

प्रदेश मे पारा पहुँचा 40 के पार,लू का अलर्ट जारी

लखनऊ:प्रदेश में गर्मी इन दिनों सर चढ़कर बोल रही है| बीते दिन लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश के लगभग 10 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।जिससे गर्मी का असर साफ नजर आने लगा। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है।मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को आगरा और दिल्ली से सटे जिलों गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी की है|
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ क्षेत्र में अगले दो दिन तक गर्मी यूं ही बरकरार रहेगी। मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। राहत की बड़ी उम्मीद भी नहीं है। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान पर पारे के 40 डिग्री के पार चले जाने के आसार हैं। 8 अप्रैल के बाद मौसम में थोड़े बहुत बदलाव के संकेत मिल रहे है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments