फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में सम्राट अशोक की शोभायात्रा को निकाला गया| जिसमे बाइक शामिल हुए | लेकिन शोभायात्रा की अनुमति ना होने पर पुलिस नें रोंक दिया| जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने पर यात्रा निकाली जा सकी |
थाना मऊदरवाजा की बीबीगंज चौकी से सम्राट अशोक की शोभायात्रा निकालने के लिए चक्रवर्ती अशोक सम्राट समिति के नेतृत्व में एकत्रित हुए| लेकिन जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस नें बिना अनुमति यात्रा निकाले पर रोंक लगा दी | जिसके बाद आयोजकों नें नगर मजिस्ट्रेट से सम्पर्क किया| अधिवक्ता सुभाष शाक्य नें सिटी मजिस्ट्रेट को मामले से अवगत कराया| जिसके बाद अनुमति मिलने पर यात्रा शुरू हुई| भंते नागसेन बुद्ध वंदना कराकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में सम्राट अशोक व भगवान बुद्ध की झांकी शामिल की गयी| शोभा यात्रा में लोग बाइकों पर सबार होकर पंचशील ध्वज बांधकर व गले में पंचशील का पट्टा डाले थे। शोभा यात्रा बीबीगंज से चौक, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन होती हुई ठंडी सड़क स्थित शाक्य सभागार पहुंची। थानाध्य्क्ष बलराज भाटी नें बताया कि नगर मजिस्ट्रेट की अनुमति पर यात्रा निकाली गयी| शिवकुमार शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य, राधेश्याम शाक्य, रामौतार शाक्य, नरेंद्र शाक्य, अंकित शाक्य, जितेंद्र सिंह शाक्य, नागेंद्र शाक्य, शिव रतन सिंह शाक्य, अचल प्रताप शाक्य आदि रहे |