Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeCRIMEनाबालिक से दुष्कर्म में मुकदमा, आरोपी की तलाश

नाबालिक से दुष्कर्म में मुकदमा, आरोपी की तलाश

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) शौच गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म करनें के मामले में पुलिस नें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है|
दरअसल थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 14 किशोरी रात लगभग 8 बजे शौच के लिए गयी थी| वहां गेंहू के खेत में ग्राम बराकेशब निवासी अमन कुमार यादव नें उसको पकड़ कर दुष्कर्म किया, जिससे किशोरी बेहोश हो गयी थी| किशोरी रात भर गेंहू के खेत में पड़ी रही| परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका पता नही चला| परिजनों नें थाना पुलिस को अवगत कराया| सुबह होनें पर पीड़िता किशोरी होश में आनें पर घर आयी और दुष्कर्म के बारे में स्वजनों को अवगत कराया| पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अमन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है| थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है| आरोपी की तलाश की जा रही है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments