Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSदेवी आदिशक्ति की शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

देवी आदिशक्ति की शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) नवरात्र की श्री दुर्गाअष्टमी पर कस्बे में निकाली गयी माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा में जमकर भीड़ उमड़ी| डीजे पर भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे| पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा|

कस्बे में बैंड बाजे व डीजे के साथ मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा में सबसे आगे भगवान श्री गणेश की झांकी, उसके पीछे शिव- पार्वती, खाटू श्याम, राम दरवार, मां भारतीय, राधा- कृष्ण, विष्णु- लक्ष्मी तथा मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकियां शामिल रहीं। बजरंगी व भैरव बाबा की झांकी ने लोगों का मनमोह लिया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की घुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मां के दरबार के दर्शन एवं प्रसाद पाने के लिए भी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा कस्बे के चौराहे स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर तपस्वी वाले बाग, शिव मंदिर से गंगागली, मिठईया गली होते हुए रेलवे स्टेशन रोड से होकर मुख्य मार्ग से होते हुए दीप केशरी मंदिर गिहार बस्ती में यात्रा का समापन हुआ। अभिषेक गुप्ता, पल्लवी, सुमन, उज्ज्वल गुप्ता, धीरू शुक्ला, राजेन्द्र चौरसिया पुजारी, विक्की चौरसिया, मानसी, गौरव तिवारी आदि रहे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments