Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWS18 ई-रिक्शा सीज, 1.05 लाख का जुर्माना

18 ई-रिक्शा सीज, 1.05 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने चेकिंग अभियान चलाते हुये 18 ई-रिक्शा को सीज कर 1.5 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है| कार्यवाही के साथ ही ई-रिक्शा चालकों को जागरुक भी किया गया|
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत शहर के मसेनी चौराहा, सेन्ट्रल जेल चौराहा व अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा को चेक किया गया तथा 18 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा 18 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर सीज करते हुये रू0 1.05 लाख जुर्माना तथा रू0 18 हजार टैक्स लगाया गया। ई-रिक्शा के अतिरिक्त फिटनेस समाप्त 04 माल वाहनों को भी सीज किया गया तथा उन पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया। अपंजीकृत व अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सघन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। परिवहन कार्यालय फर्रूखाबाद में ई-रिक्शा स्वामियों एवं चालकों को जागरूक करने की कार्यवाही की गयी। मोटर वाहन निरीक्षक सुशील कुमार द्वारा ई-रिक्शा द्वारा सभी को सुरक्षित चालन एवं फिटनेस आदि के बारे में जानकारी दी गयी तथा निर्धारित गति में वाहन चलाने, म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग न करने व अवयस्क होने पर वाहन न चलाने गये। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सभी से वाहन के प्रपत्र पूरे न होने पर चालान की धनराशि की जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि नियमानुसार वाहन संचालन कर आप दण्ड शुल्क से बच सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments