फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर सम्राट अशोक, राजा निषाद व महर्षि कश्यप की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया|
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें कहा कि सम्राट अशोक केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व इतिहास के सबसे महान शासकों में गिने जाते हैं। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने हिंसा का त्याग कर बुद्ध के धम्म मार्ग पर चलकर करुणा, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजा निषाद और महर्षि कश्यप जैसे महापुरुषों ने भारतीय समाज की नींव को मजबूती प्रदान की| डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक की दूरदृष्टि, नेतृत्व और धर्म आधारित शासन व्यवस्था आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने राजा निषाद को आदिवासी समाज के उत्थान का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने हाशिए पर पड़े समाज को नेतृत्व दिया। महर्षि कश्यप को उन्होंने भारत की ज्ञान परंपरा का वाहक बताया| डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन एक प्रेरणा है कि सत्ता सेवा के लिए होती है, न कि शोषण के लिए। राजा निषाद और महर्षि कश्यप का योगदान सामाजिक संरचना में एकता, समरसता और न्याय को स्थापित करने में अहम रहा है। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विचारों और मूल्यों की पार्टी है। नरेंद्र सिंह यादव, सौरभ कटियार, रामपाल सिंह यादव, बंटी यादव आदि ने विचार रखे| मनोज यादव, राजपाल यादव, सुभाष चंद्र शाक्य, गोपाल यादव, आशू यादव, सरिता शाक्य, गौरव यादव, मोहित कुमार, आशीष यादव, अखिल कठेरिया, अजब सिंह शाक्य, सुधीर शाक्य आदि रहे|
सपा नें मनायी सम्राट अशोक, राजा निषाद व महर्षि कश्यप जयंती
RELATED ARTICLES