फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भगवान श्रीराम के नगर भ्रमण के लिए तैयार कराए गये भव्य ‘रामरथ’ का श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जयकारों के बीच स्वागत किया|स्वागत कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक मैदान में सहारनपुर से आये रामरथ को सकुशल बीती रात उतारा गया| गुरुवार को शाम रामरथ का भव्य पूजन कार्यक्रम श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक मटर लाल दुबे के निर्देशन में आयोजित हुआ| मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज नें श्रीराम विविध कला केंद्र के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं के साथ मिलकर जयकारों में बीच पूजा अर्चना
कर आरती उतारी| रथ की भव्यता देखनें लायक है| ईश्वर दास महाराज नें कहा कि रामरथ अपने शहर में बनकर आया है, इसके लिए श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक मटरलाल दुबे के साथ ही सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है| यह हम सभी का सौभाव्य है की इस तरह का भव्य रथ अपने शहर में है, जिससे वर्तमान समय के साथ ही भविष्य में आने वाली पीढ़ी भी सनातन संस्कृति से जुडी रहेगी|
रथ में भगवान विष्णु के 12 अवतारों के चित्र
रामरथ में भगवान विष्णु के सभी अवतारों को लकड़ी की नक्कासी से हस्तकला के माध्यम से बनाकर लगाया गया है| जिसमे भगवान विष्णु के 12 अवतारों के चित्र हैं| उसी में भगवान बुद्ध के चित्र को भी लकड़ी पर उकेरा गया है|
रामरथ की लाइट ने मनमोहा
शाम को रामरथ की लाइट जलायी गयी तो रथ में मानों अलौकिक प्रकाश नजर आया| लाइट व्यवस्था देखकर दर्जनों लोगों के अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की|
इस दौरान दीपक मिश्रा, विमलेश मिश्रा,रामजी शुक्ला,शिवम दुबे, गोपाल मिश्रा, सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, मुन्ना गुप्ता, संजू मिश्रा, पंकज पाल, आलोक राजपूत, व्यापार मंडल नेता अनुपम रस्तोगी, अजय दुबे अज्जू, बीजेपी जिला मंत्री अंकित तिवारी, मिथुन राठौर, आदित्य दीक्षित आदि प्रमुख रुप से रहे|
रामरथ का श्रद्धालुओं नें किया भव्य स्वागत, पूजा कर उतारी आरती
RELATED ARTICLES