Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWS5 ई-रिक्शा सीज, 21 का चालान, 1.75 लाख जुर्माना

5 ई-रिक्शा सीज, 21 का चालान, 1.75 लाख जुर्माना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान में 5 ई-रिक्शा सीज करनें के साथ ही 21 का चालान कर 1.75 लाख जुर्माना लगाया गया| कार्यवाही देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया|
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुये नगर में बस-अड्डा व अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा को चेक किया|जिसमे 15 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर थाना कादरीगेट में सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा 04 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर थाना कादरीगेट में सीज करते हुये 28 हजार जुर्माना व 16 हजार टैक्स लगाया गया। यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने 11 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर थाना कादरीगेट में सीज किया गया तथा 52 हजार जुर्माना लगाया। 21 ई-रिक्शाओं का चालान कर 95 हजार का जुर्माना लगाया गया।

                  
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments