फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री राम विविध कला केंद्र के सदस्यों ने रामनवमी जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए एवं अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अनुरोध किया|
राम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे मटर लाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें सरस्वती भवन से निमंत्रण पत्र वितरित करना शुरू किये| रेलवे रोड़ होते हुए चौक, नेहरु रोड़ होते हुए घुमना, लोहाई रोड़ होते हुए नाले मछरटटे तक निमंत्रण पत्र वितरित किये गये| आगामी 6 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी| उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा,मंत्री दीपक मिश्रा, आनंद प्रकाश गुप्ता मुन्ना, गोपाल मिश्रा,यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा, यात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित,उपमंत्री क्रांति पाठक आदि रहे|
आज रात में पंहुचेगा श्रीराम का पुष्पक विमान (रामरथ)
श्री राम विविध कला केंद्र द्वारा तैयार कराया गया भगवान श्री का राम रथ बुधवार रात नगर में पंहुच जायेगा|उसको देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है| रथ के साथ में सहारनपुर से कारीगर भी आयेंगे| जो रथ को जोड़कर तैयार करेंगे| निर्देशक मटर लाल दुबे नें बताया की रात 11 बजे रथ कन्टेनर से फर्रुखाबाद के पंहुचेगा|
रामनवमी व शोभायात्रा के लिए निमंत्रण पत्र किये वितरित
RELATED ARTICLES