फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सपा के राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राणा सांगा के खिलाफ दिये गये विवादित वयान का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है| श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नें सपा सांसद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा|
मंगलवार को आवास विकास तिराहा फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर करणी सेना के पदाधिकारी पंहुचे और नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन के लिए बैठ गये|भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर के साथ ही ज्ञान्नेंद्र सिंह छोटे आदि भी प्रदर्शन में शामिल हुए| पदाधिकारियों नें कहा कि जिस तरह से शूरवीर राणा सांगा पर आपत्ति जनक टिप्पणी राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन नें की है| जिससे केबल क्षत्रिय समाज ही नही हर भारतीय आहत है | राणा सांगा नें सौ युद्ध लड़े और विजय हासिल की | करणी सेना नें
मांग करते हुए कहा कि सपा सांसद मामले में माफी मांगे| राज्यसभा के सभापति से सपा सांसद को मांफी मांगने का निर्देश दे, यदि वह निर्देश नही मानें तो सांकेतिक रूप से राज्य सभा की कार्यवाही में भाग लेनें
से वंचित किया जाये| इसके साथ ही राज्य सभा की सदस्यता निरस्त की जाये| प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद का पुतला भी फूंका गया| एसडीएम सदर रजनी कान्त को ज्ञापन सौंपा गया| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय फोर्स के साथ पंहुची| शैलेन्द्र राठौर नें कहा कि रामजी लाल सुमन अंग्रेजों की औलाद है| उसे माफ़ी मांगनी चाहिए| रामजी लाल के विवादित वयान से पूरे देश के लोग आहत है|जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, वरुण सिंह, अनिल प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, ठा. आदित्य प्रताप सिंह, गोपाल सिंह राठौर, आलोक सिंह राठौर, रूद्र प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, संजय सिंह, नितिन प्रताप सिंह , विवेक प्रताप सिंह,रोहित चन्देल आदि रहे|
सपा सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग के साथ करणी सेना का प्रदर्शन, फूंका पुतला
RELATED ARTICLES