Sunday, April 20, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSदस्तक अभियान के लिए रैली को किया रवाना

दस्तक अभियान के लिए रैली को किया रवाना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु द्वितीय अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई|
बैठक में सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा व दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा| सभी गतिविधियों का माइक्रो प्लान तैयार हो गया है| सभी कर्मियों का प्रशिक्षण हो गया है| कलेक्ट्रेट से फतेहगढ़ चौराहा होते हुये आवास विकास ,लकूला होते हुए लोहिया हॉस्पिटल तक निकलने वाली रैली को जिलाधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया| रैली में सभी विभागो द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा, ,बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमप्रसाद आदि रहे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments