फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) दिल्ली से घर आ रहे युवक की लाश फांसी पर झूलती मिली| जिससे युवक के घर पर अचानक की मातम मच गया| ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गयी| मौके पर पंहुची पुलिस नें शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा |
थाना क्षेत्र के ग्राम कोला पिलखना निवासी 25 वर्षीय पुष्पेन्द्र कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था| बीती रात वह घर आनें के लिए निकला| परिजनों का कहना है कि उसनें घर आनें की सूचना दी थी| देर रात तक बच्चो से फोन पर पुष्पेन्द्र बात करता रहा| सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे ग्रामीणों नें परिजनों को जानकारी दी कि पुष्पेन्द्र का शव महेश पाल के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर फांसी पर झूल रहा है| पुष्पेन्द्र के फांसी पर झूलनें की खबर से परिजनों में चीत्कार मच गयी| मृतक की पत्नी संगीता, माँ उर्मिला देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था | मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है|
फांसी पर झूलता मिला दिल्ली से घर लौट रहे युवक का शव
RELATED ARTICLES