Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSनवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। देर शाम तक पूजा अर्चना व भजन कीर्तन का दौर जारी रहा।

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घरों और मंदिरों में आदिशक्ति मां भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा आराधना की गई। शहर और जनपद के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। घरों में स्थापित कलश की विधि-विधान से पूजा की गई। देवी स्त्रोत श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। मंदिरों में देवी के अमोघ मंत्र गूंजते रहे। माला, फूल, चुनरी, नारियल और मिष्ठान का मां को भोग लगाया गया।शीतला माता मंदिर बढ़पुर, गमा देवी मन्दिर जेएनवी रोड़, गुरुगांव देवी मंदिर, वैष्णो देवी मन्दिर भोलेपुर सहित सभी मंदिरों में देवी की आराधना की गई। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments