Sunday, April 13, 2025
spot_img
HomeCRIMEएक ही रात में तीन जगह नकदी,जेबरात चोरी, दम्पति पर ताना तमंचा

एक ही रात में तीन जगह नकदी,जेबरात चोरी, दम्पति पर ताना तमंचा

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात चोरों नें एक ही रात में तीन जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| जिसने पुलिस की सुरक्षा की पोल खोल दी| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| जानकारी होनें पर पुलिस जाँच में जुटी है |
थाना क्षेत्र के ग्राम बमियारी में बीती रात चोरों ने तीन घर में की दीवार फादकर चोरी की घटना को अंजाम दिया| चोरों ने विनोद अवस्थी पुत्र मिश्रीलाल के घर से 5 हजार नगद, जेबरात चोरी किये| विनोद व उनकी पत्नी सुषमा बीती रात सो रहे थे, रात करीब एक बजे अचानक दरवाजे के अंदर कुंडी की आवाज सुनी तो विनोद की पत्नी सुषमा जाग गयी, जिसके बाद सुषमा ने दो चोरों को पकड़कर चिल्लाने लगी| शोर सुनकर विनोद अवस्थी भी जाग गये| जिससे चोरों ने विनोद अवस्थी व उनकी पत्नी सुषमा को सिर में तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी| घर में रखा सामान कर लेकर चले गये| |
पड़ोस में ही दिलीप पुत्र कुलप सिंह के घर के कमरे में रखे 54 हजार रूपये, जेबरात चोरी कर लिये| गाँव के ही पड़ोसी पंकज अवस्थी पुत्र अटल बिहारी के घर से गृहस्थी का सामान वह पीतल के बर्तन चोर उठा ले गये| सुबह जानकारी होनें पर डायल 112, थानाध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच की| राजेपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है| तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments