फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) शहर की सातनपुर आलू मंडी परिसर में आयोजित किये गये अखिल भारतीय लोधी,राजपूत कल्याण महासभा के सम्मेलन में जहाँ सांसद मुकेश राजपूत ने समाज में अपनी पकड़ का अहसास कराया| वहीं अन्य नेताओं ने लोधी समाज की बड़ी संख्या देखकर समाज को एक जुट रहने की नसीहत दी |
सम्मेलन में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि लोधी समाज में एक से एक वीर योद्धा पैदा हुए | जिन्होंने सनातन की रक्षा के लिए कभी हार नही मानी| महारानी अवन्तीबाई लोधी आदि का इतिहास किसी से छिपा नही है| समाज से एक जुटता दिखाकर अपनी ताकत का अहसास कराया है| संगठन के संरक्षक पूर्व सांसद राजवीर सिंह (राजू भइया) ने कहा कि फर्रुखाबाद में उनकी ससुराल है| लिहाजा उनका जिले से खून का रिश्ता है| उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मन्दिर अभियान के तहत एक सीएम ने
कार्य सेवको पार गोलीयां चलवायीं, तो वहीं एक सीएम नें गोली चले नही दी| उन्होंने कहा की चाहे कुछ भी हो जाये गोली नही चलेगी| उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा एक होनी चाहिए| उन्होंने कहा लोधी समाज का वोट बीजेपी को एक मुस्त जाता है| लिहाजा लोधी समाज को सत्ता में भी भागीदारी चाहिए | उन्होंने कहा कि समाज में संगठन और भी है लेकिन वह खुद को चमकानें के लिए संगठन चला रहें हैं| उन्होंने कहा कि समाज में वह लोग भी हैं जिन्होनें समाज के ही साक्षी महराज व मुकेश राजपूत को चुनाव हरानें का प्रयास किया| लेकिन वह सफल नही हो पाते| समाज के उन लोगों को संगठन चलानें का कोई अधिकार नही जो समाज के लोगों को ही गिरानें पर जुटे रहते हैं| राजवीर सिंह नें कहा कि जो समाज शिक्षा व राजनिति में पिछड़ जाते है, वह समाज आगे नही बढ़ता है| उन्होंने कहा कि श्रीराम मन्दिर के लिये पूर्व सीएम कल्याण सिंह नें कितना बड़ा बलिदान दिया| लोग प्रधान का पद नही छोड़ पाते और कल्याण सिंह नें सीएम की कुर्सी को छोड़ दिया था|
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री व कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह ने कहा कि किसी भी समाज के लिए जरूरी है एकता होना| आज समाज को एक दिशा देनें के लिए एक जुट हुआ है| लोधी समाज भीतर की सभी बुराईयो को खत्म कर आगे बढ़े| बहुत से लोग सनातन और समाज की एकता पर ऊँगली उठाते हैं, हमें समाज विरोधी लोगों की मंसा को समझने की जरूरत है| हमारा संगठन समाज को लेकर आगे बढ़ेगा| शिक्षा हमारे समाज को आगे ले जा सकती है| शिक्षा से नौकरी में जगह नही मिल सकती| शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है| यूपी गुंडे माफियाओं का प्रदेश कहा जाता था| लेकिन सरकार नें उनको हटाकर एक नये प्रदेश के रूप में प्रदेश विकसित किया है| कल्याण सिंह ने हिदुत्व व समाज को मजबूत बनाने के लिए कुर्सी छोड़ दी थी| उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह मथुरा से सांसद बने लेकिन फर्रुखाबाद नें उन्हें प्रसिद्धी दिलायी| उन्होंने कहा कि 25 सालों के लम्बे इंतजार के बाद लोधी समाज को एक साथ एक मंच पर देखने को तरस गया था| उन्होंने कहा कि जितनी भीड़ आज लोधी समाज की है उतनी भीड़ सीएम की जनसभा में नही होती, यह ट्रेक्टरों से लायी हुई भीड़ नही है| उन्होने कहा की लोधी वोट भाजपा को समर्पित है| लिहाजा सत्ता में भी अब साझेदारी चाहिए| उन्होंने कहा की अयोध्या में जब विवादित ढांचा ध्वस्त हुआ था तो पहला हथौड़ा उन्ही ने चलाया था| कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लात मार दी थी| इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री गंगा चरण राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा,शंकर लाला लोधी, विधायक कैलाश राजपूत, देवेद्र सिंह लोधी, सीपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेद्र सिंह, हरिओम वर्मा, महामंडलेश्वर प्रवक्ता नंद, बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा, लोधी महासभा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा आदि रहे| संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल राजपूत नें किया|
लोधी समाज को गिरानें वालों को संगठन चलानें का हक नही
RELATED ARTICLES