फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के लिए फर्जी दस्ताबेज बना कर मोटी रकम बसूल करते थे | पुलिस नें मामले में तीन को गिरफ्तार किया है |
दरअसल विगत 26 मार्च को कोतवाली फतेहगढ़ में भर्ती लिपिक कार्यालय पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ शुभम ने मुकदमा दर्ज कराया था | जिसमे कहा कि आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के लिए अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए सतवंत कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद निवासी जनपद मऊ रकौली सरायलखसी ने डीवी व पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड दिया| जिस पर स्वतंत्र देव की जगह रामभवन अंकित था| शक होने पर कोतवाली फतेह गढ़ पुलिस नें स्तवंत कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद निवासी रकौली सरायलखसी मऊ, मुखनाथ पुत्र हरन सिंह निवासी करमपुर कटियारी घोसी मऊ, जनार्दन त्रिपाठी पुत्र उमाकान्त त्रिपाठी निवासी न्यू कालोनी भेलूपुर काशी,प्रिस कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था | पुलिस मामले में तभी ने जाँच पड़ताल कर रही थी | शनिवार को कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें सतवंत कुमार, मुखराम, जनार्दन त्रिपाठी को गिरफतार किया| पुलिस को आरोपियों ने बताया कि जनार्दन त्रिपाठी व प्रिंश कमल मिलकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलानें के नाम पर रूपये लेते थे| इसके बाद मुखराम लोगों को जनार्दन त्रिपाठी नें मिलाता था| जनार्दन लोगो नें रूपये की बात करता था| उसके बाद प्रिंश कमल लोगों के फर्जी दस्ताबेज तैयार करता था| सतवंत नें भी अपना फर्जी डीवीपीएसटी लेटर इन्ही से मिलकर तैयार कराया था| कोतवाल सत्यप्रकाश नें बताया कि तीन को गिरफ्तार किया गया है | एक आरोपी प्रिंश अभी फरार है | उसकी तलाश की जा रही है|
सरकारी विभाग में नौकारी दिलानें के लिए बनाते थे फर्जी दस्ताबेज, तीन गिरफ्तार
RELATED ARTICLES