Monday, April 14, 2025
spot_img
HomeACCIDENTवन रोज की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

वन रोज की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) वनरोज की टक्कर से बाइक सबार दम्पत्ति गंभीर हो गये| उन्हें उपचार के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ हालत गंभीर होनें पर पति को रिफर किया गया| रास्ते में पति ने दम तोड़ दिया| जबकि महिला गंभीर घायल है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव बरौन निवासी 45 वर्षीय ब्रजवीर सिंह अपने साथ पत्नी श्यामा देवी को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में ताजपुर गढ़िया एटा गए थे। जहाँ से दोनों बाइक से वापस आ रहे थे, नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरमौर बांगर ग्राम की पुलिया के निकट एक तेज रफ्तार वन रोज ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सबार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन दोनों घायलों को फर्रुखाबाद अस्पताल ले गये। गंभीर हालत होनें पर ब्रजवीर सिंह को सैफई रेफर कर दिया गया | सैफई ले जाते समय रास्ते में ही ब्रजवीर नें दम तोड़ दिया| परिजन शव को घर वापस आ गये| मृतक के भतीजे प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विद्यासागर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| कार्यवाही की जायेगी|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments