Monday, April 14, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSबीजेपी नें घर-घर बांटे सरकार की योजनाओं के पत्रक

बीजेपी नें घर-घर बांटे सरकार की योजनाओं के पत्रक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को बीजेपी के संगठन द्वारा जनपद के 255 शक्ति केन्द्रों पर प्रदेश की योगी सरकार के शासनकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने पर महा संपर्क अभियान चलाया गया| इसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा सहित सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने शक्ति केन्द्रों पर पहुंचकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों वाले पत्रक घर-घर वितरित किए।
सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पश्चिम मंडल के काशीराम कॉलोनी शक्ति केंद्र के मोहल्ला सलावत खां में मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र सिंह ने कहा विकसित भारत के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर नए-नए प्रयासों से देश को निरंतर आगे ले जाने का कार्य कर रही है| देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित सीएम योगी ने किया है। निरंतर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण किया जा रहा है प्रदेश में गरीब दलित पिछड़े आदिवासी और महिला सभी सुरक्षित है।
सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र वर्मा बूथ अध्यक्ष चंद्रसेन बिल्लू सक्सेना प्रमोद दीक्षित रामबरन आदि के साथ घर-घर संपर्क किया एवं पत्रक वितरित किए।
अमृतपुर विधानसभा के ब्लॉक राजेपुर में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, कमालगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शील चंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह आदि के साथ राजेपुर के मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी वाले पत्रक वितरित किए। कायमगंज विधानसभा में शक्ति केंद्र पिथौरा की बूथ संख्या 273,274 व 275 पर जिला मंत्री नवनीत पाल ने पत्रक वितरित किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments