Thursday, April 17, 2025
spot_img
HomeCRIMEगेंहू काट रहे किसान की कट गयी जिन्दगी की डोर

गेंहू काट रहे किसान की कट गयी जिन्दगी की डोर

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) खेत में गेंहू काट रहा किसान बेहोश पड़ा मिला | परिजन उसे तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम लवेढा की मढैया पट्टीदारापुर निवासी 45 वर्षीय राजवीर उर्फ बड़ेलाल पुत्र रामचन्द्र खेत में गेंहू की कटाई कर रहा था | राजवीर का पुत्र रजनीश घर में चाय लेनें के लिए चला गया| जब वह वापस लौटा तो राजवीर बेसुध खेत में पड़े थे| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया| प्रभारी निरीक्षक राजेपुर योगेद्र सोलंकी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की | प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पंचनामा भरा जायेगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments