Tuesday, April 15, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSदबिश देनें गयी पुलिस पर हमला! सिपाही घायल

दबिश देनें गयी पुलिस पर हमला! सिपाही घायल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) आरोपी पकड़ने के लिए दबिश देनें गयी पुलिस पर हमला किया गया| जिसमे एक सिपाही घायल हो गया| जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया|थाना पुलिस सिपाही के घायल होनें की पुष्टि नही कर रही है |
मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को थाना पुलिस ग्राम जसूपुर गढ़िया निवासी एक आरोपी शरीफ को पकड़नें के लिए गयी थी| उसी दौरान आरोपी पक्ष नें पुलिस पर ईट के टुकड़े चलाना शुरू कर दिया| जिसमे सिपाही चुटहिल भी हुआ| सिपाही को सीएचसी में भर्ती किया गया| डा. अमित वर्मा ने सिपाही का उपचार कर छुट्टी दे दी| सिपाही के सिर पर चोट आयी| डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि सिपाही के सिर में चोट आयी थी| उपचार करके वापस भेज दिया गया|
आरोपी के खिलाफ थानें में दी गयी थी तहरीर
दरअसल लगभग दो दी पूर्व शराफत ने शरीफ के विरुद्ध थाना राजेपुर में तहरीर दी थी| मामले में पुलिस जांच कर रही थी| इसी को लेकर पुलिस आरोपी शरीफ को पकड़ने गयी थी| बुधवार को पुलिस नें शरीफ व शराफत का शांति भंग में चालान भी कर दिया| प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया सिपाही के घायल होनें की जानकारी नही है| सिपाही के घायल होनें की बात गलत है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments