Wednesday, April 30, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSपीडब्लूडी परिसर में लहर रहा फटा राष्ट्रीय ध्वज

पीडब्लूडी परिसर में लहर रहा फटा राष्ट्रीय ध्वज

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग दो महीनें पूर्व लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज तेज हवा के चलते फट गया| जो कई दिनों से फटा हुआ ही फहर रहा है| मामले की जानकारी होनें पर विधायक नें जल्द झंडा बदलनें के निर्देश दिये हैं|
दरअसल बीते 26 जनवरी को ही अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य नें विधायक निधि से लोक निर्माण विभाग राजेपुर के परिसर में फ्लैगमास्ट का अधिष्ठापन किया था| कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड कानपुर द्वारा झंडा लगाया गया है| लेकिन विगत दिनों आयी आंधी के चलते राष्ट्रीय ध्वज फट गया| जो कई दिनों से फटा ही लहर रहा है| विधायक सुशील शाक्य नें जेएनआई को बताया कि राष्ट्रीय ध्बज फटा होनें की जानकारी हुई है| झंडा बदलने के निर्देश दिये हैं|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments