फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के बढ़पुर स्थित जोगराज अस्पताल में योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह का काफिला पंहुचा| उन्होंने डा. उदय राज के परिवार से भेट कर उनके हाल-चाल लिये|
शहर के वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ डा. उदय राज के अस्पताल में जनपद के प्रभारी मंत्री व योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह पंहुचे| जिनका डा. उदय राज सिंह ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्वागत किया| इसके उपरांत मंत्री उनके घर गये| जहाँ डा. उदय राज की पत्नी किरन सिंह आदि परिजनों नें मंत्री का स्वागत किया| मंत्री ने चिकित्सक के परिवार के हालचाल लिये| इसके साथ ही मंत्री नें कहा कि सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर भी संकल्पित है| मंत्री नें डा. उदय राज के पुत्र डा. युवराज सिंह व डा.ध्रुवराज सिंह, पुत्रबधू डा. जिज्ञासा सिंह व हर्षिता से भी बातचीत की| मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष फतेह चन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, व्लाक प्रमुख पल्लब सोमवंशी, वीरेंद्र सिंह राठौर, रुपेश गुप्ता आदि रहे|
जोगराज हास्पिटल पंहुच डॉ. उदय राज के परिवार से मिले पर्यटन मंत्री
RELATED ARTICLES