फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आये योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नें सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को गिनाया| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति नही होगी, बल्कि सनातन संस्कृति से देश आगे बढ़ेगा|
मंत्री जयवीर सिंह नें स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में उन्होंने विधायक निधि से लगाये गये राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया| इसके साथ ही फतेहगढ़ के द रॉयल जेजेआर में सरकार के आठ साल की उपलब्धियों के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के पर्यटन व संस्कृति विभाग की विभिन्य परियोजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण किया| कलेक्ट्रेट सभागार में पंहुचे मंत्री जयवीर सिंह नें कहा कि प्रदेश में पर्यटन को लेकर सरकार नें किये अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं| प्रदेश में नये एयरपोर्ट के साथ ही 11 एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया|
सीएम योगी के मथुरा मस्जिद विवाद दिये गये बयान का मंत्री नें समर्थन किया| मंत्री ने कहा कि देश संबैधानिक व्यवस्था से चल रहा है| बहुत सारे मामले लोकहित के है,जिनका विकास भी जरूरी है| न्यायालय में इन जगहों पर स्टे होनें से सरकार निर्णय नही ले पा रही है| उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण बहुत हुआ| अब नही होगा, अब देश सनातन संस्कृति व सनातन धर्म चलेगा, देश उसी पर आगे बढ़ेगा|
मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनानें पर मंथन
मंत्री जयवीर सिंह नें बताया कि फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में बनी हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनानें को लेकर सरकार मंथन कर रही है| सरकार विचार करके आगे की रणनीति बनायेगी|
बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव,विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक डा. सुरभि, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आलोक प्रियदर्शी, भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉ. प्रभात अवस्थी, सचिन सिंह यादव, आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार,पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता आदि प्रमुख रूप से रहे|
मुस्लिम तुष्टीकरण बहुत हुआ, अब सनातन संस्कृति से आगे बढ़ेगा देश: जयवीर सिंह
RELATED ARTICLES