फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सिपाही की पत्नी की घर के भीतर संदिग्ध हालत में तबियत खराब होनें पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उसकी मौत हो गयी| मृतका के शरीर पर लगभग पांच चोटें मिलीं| विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया|
जनपद इटावा के बसरेहर निवासी प्रदीप कुमार फतेहगढ़ पुलिस लाइन में तैनात है| उसका विवाह औरैया अछल्दा निवासी 30 वर्षीय प्रियंका के साथ हुआ था| मंगलवार को सुबह उसकी हालत खराब होनें पर प्रदीप कुमार नें उसे लोहिया अस्पताल में 6:30 बजे भर्ती कराया | जहाँ उसे मृत घोषित किया गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पोस्टमार्टम के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया| हाथापाई की नौबत भी आ गयी| पुलिस ने बीच बचाव कर मामला रफादफा किया गया| शव का बिसरा सुरक्षित किया गया| शव पर लगभग पांच चोट भी मिली| वह खाली पेट भी मिली| कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश नें बताया कि मामले में कोई तहरीर नही मिली है| परिजन शव लेकर चले गये |
सिपाही की पत्नी की मौत के राज से नही उठा पर्दा, बिसरा सुरक्षित,मिली पांच चोटें
RELATED ARTICLES