फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित भव्य फाग उत्सव में बरसाने की छटा जीवंत हो उठी।
शहर के लोहाई रोड स्थित डॉ. मनोज मेहरोत्रा नर्सिंग होम पर आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान कृष्ण राधा के भाव नृत्य को देखकर लोग भाव विभोर हो गए| रंग-बिरंगे फूल बरसा कर होली खेली गई बाहर से आए हुए भजन गायको ने अपने भजन गायकी के जरिए लोगों को मोहित कर दिया। आधी रात के बाद तक चले कार्यक्रम के दौरान लोग राधे-राधे के उद्घोष लगाते रहे। भजन गायक अनिल मेहरोत्रा, नंदलाल पाठक, शिवनाथ, ज्योति शंकर मिश्रा कौस्तुक अग्रवाल का डॉक्टर मनोज मेहरोत्रा व विनोद अग्निहोत्री ने अंग वस्त्र उड़कर सम्मान किया। राधा का कृष्ण की भव्य झांकी सजायी गई, जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए| भाव नृत्य राधा रानी कुमारी नंदिनी एवं भगवान कृष्ण के रूप में विनोद जी राधा माधव कीर्तन के कलाकारों ने श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया| होली होली है नंद गांव को छोरा बरसाने की छोरी है| मनोज कुमार, आर्गन अंकित, शशांक, मंजीरा, भाव संगीत भाव नृत्य के साथ फर्रुखाबाद वृंदावन बन गया| भगवान के दिव्य दर्शन छप्पन भोग महा आरती डॉ. मनोज मल्होत्रा,विनोद अग्निहोत्री एवं ज्योति अग्निहोत्री सहित भक्तों ने भगवान की आरती उतारी
शिशिर टंडन, आदेश दीक्षित, दिनेश अग्निहोत्री, लखन दीक्षित ,विमलेश मिश्रा ,सुरेंद्र कुमार सफ्फड़,रामू अग्निहोत्री, अमित अग्निहोत्री ,भइयन मिश्रा, मुकेश शुक्ला, अनुराग पांडेय,अजय दुबे, मुकेश दीक्षित, श्याम अग्निहोत्री ,चित्राअग्निहोत्री आदि रहे |
राधा माधव संकीर्तन मंडल ने साकार कर दिया फाग उत्सव
RELATED ARTICLES