Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSएबीवीपी के रंगोत्सव में फूलों की होली

एबीवीपी के रंगोत्सव में फूलों की होली

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच के होली मिलन समारोह नें पुष्प वर्षा व रंगरंग कार्यक्रमों नें माहौल खुशनुमा कर दिया| एक दूसरे के गले मिलकर बंधाई भी दी गयी|
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में एबीवीपी का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे कार्यकर्ताओं नें गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया| मुख्य आतिथि दुर्वासा ऋषि आश्रम के महत ईश्ववरदास महाराज नें कहा कि होली पर एक साथ हर भारतवासी, हर सनातन धर्मावलंबी गले मिलता है, रंग और गुलाल लगाता है| उत्साह-उमंग के साथ भारत की सनातन परंपरा को मजबूती प्रदान करता है| यही तो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी को होली पर बैर भुलाकर एक दूसरे को गले लगा लेना चाहिए| कार्यक्रम में आगंतुकों पर जमकर पुष्प वर्षा हुई| वहीं रंगारंग कार्यक्रम नें सभी का मन मोह लिया| उन्होंने पदाधिकारियों को सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह दिये| इस दौरान सुधांशु दत्त द्विवेदी, एबीवीपी के जिला प्रमुख डा. अभिषेक सिंह, जिला संयोजक प्रियांशु सक्सेना, बीजेपी नेता धीरेद्र वर्मा, राजेश निराला, भाजपा नेता जितेद्र सिंह, दिनेश मिश्रा, विपिन अग्निहोत्री आदि प्रमुख रूप से रहे |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments