फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक नें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर निवासी 27 वर्षीय अजेंद्र पुत्र हरि सिंह घायल हुआ है। परिजनों के अनुसार अजेंद्र घर पर शराब पीकर आया था। पत्नी से विवाद हो गया। युवक ने डीजल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो रजाई डालकर आग बुझायी। घायल को पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पिता हरि सिंह ने बताया कि अजेन्द्र की उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस कोई भी सूचना नहीं दी गयी| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि मामले में कोई जानकारी नहीं है|
आग से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत
RELATED ARTICLES