फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मकान का छज्जा गिरनें से युवक की हालत गंभीर हो गयी| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
अमृतपुर कस्बा निवासी 35 वर्षीय दीपक जाटव पुत्र वीरपाल पुराने बस अड्डे पर अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था। गेट पर बने छज्जे को खोलते समय अचानक छज्जा भर-भराकर गिर गया। जिसके नीचे युवक दब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गयी। तत्काल उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ मनोरमा, पत्नी सोमानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दुर्घटना में मजदूर राम भरोसे पुत्र राधेश्याम भी घायल हो गया। थानाध्यक्ष मोनू शाक्य से बताया कि पंचनामा की कार्रवायी चौकी इंचार्ज विमल के द्वारा की गयी है|शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया|
मकान का छज्जा गिरने से ग्रामीण की मौत
RELATED ARTICLES